संयुक्त राष्ट्र की समिति में भारतीय समाजशास्त्री

संयुक्त राष्ट्र, 24 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने शांति रक्षक गतिविधियों की समीक्षा से संबंधित समिति में भारतीय समाजशास्त्री सरस्वती मेनन को नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने नियुक्ति की घोषणा गुरुवार को की। इसमें कहा गया है, “मेनन के पास एक शोधकर्ता और शिक्षाविद के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली का भी पर्याप्त अनुभव है।”

मद्रास विश्वविद्यालय की पूर्व व्याख्याता मेनन को महिलाओं तथा विकास से संबंधित मुद्दों पर खासा अनुभव है। वह संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं से संबंधित विभाग की निदेशक और संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम की समीक्षा दफ्तर में निदेशक रह चुकी हैं। वह मंगोलिया और नेपाल में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में शोध किया है।

संयुक्त राष्ट्र की इस सात सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान के सेवानिवृत्त मेजर जनरल अनीस बाजवा तथा फ्रांस के चार्ल्स पेट्री भी शामिल हैं।

बान ने इस समिति का गठन महासभा और सुरक्षा परिषद के अध्यक्षों के अनुरोध पर किया है। समिति का नाम ‘एडवाइजरी ग्रुप ऑन द रिव्यू ऑफ द पीसबिल्डिंग आर्किटेक्चर’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493