दिल्ली में कोहरा, 30 रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण 30 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिनभर बादल घिरे रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।”

उत्तर रेलवे के अनुसार, 27 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं और तीन को रद्द कर दिया गया है।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई और वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी रही।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493