संयुक्त राष्ट्र दिवस पर मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “संयुक्त राष्ट्र को मानवता की सेवा में 70 साल पूरे होने पर सभी को बधाई। यह दुनिया को एक शांत स्थल बनाने के अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है।”

दूसरे ट्वीट ने उन्होंने लिखा, “भारत संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न पहलों के मामले में सबसे आगे है और संयुक्त राष्ट्र के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र दिवस पर दुनिया भर की प्रतिष्ठित इमारतें नीले रंग में जगमगाएंगी। भारत में अहमदाबाद का साबरमती आश्रम नीले रंग में जगमग होगा।”

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग और आदर्श आज भी बेहद प्रासंगिक हैं।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अस्तित्व में आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493