संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर को
October 15, 2013
58 Views
भोपाल: इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दिन राजधानी भोपाल के उन सभी सरकारी भवन में राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जा सकेगा, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज राजभवन, विधान सभा भवन और उच्च न्यायालय के भवन पर नहीं फहराया जाना है।
भारतीय झण्डा संहिता के अनुसार जब संयुक्त राष्ट्र संघ का झण्डा राष्ट्रीय झण्डे के साथ फहराया जाता है तो वह राष्ट्रीय झण्डे के किसी भी ओर लगाया जा सकता है।