उप संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं से कहा, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) का यह परीक्षण ‘अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मति इच्छा की अवज्ञा है’ और यह निहायत ‘निर्लज और गैर जिम्मेदाराना कृत्य’ है।
हक ने कहा, “उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों में अपनी संलग्नता से न केवल अपनी आंतरिक सुरक्षा को कमजोर कर रहा है, बल्कि अपने देश के नागरिकों के जीवन में सुधार लाने में भी असफल हो रहा है।”
हक ने यह टिप्पणी उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के बाद दैनिक समाचार ब्रीफिंग में दी। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र और जापान के अनुरोध पर आयोजित की गई थी।
फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिध फ्रैंकोइस डीलाटरे ने कहा, “हम इस मामले पर सुरक्षा परिषद की एक त्वरित और ठोस प्रतिक्रिया चाहते हैं।”
कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम और लंबी-दूरी की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-10 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
dharmpath.com dharmpath