बांदा, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के चार अलग-अलग गांवों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरियों व एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां और एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को फोन पर बताया, “बुधवार को तेज बारिश के दौरान चार गांवों में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर बंदूपुर गांव की रानी (12) व आरती (11) की मौत हो गई, जबकि यहां शोभा (7) व राखी (8) झुलस कर घायल हो गई हैं।”
एसपी ने बताया, “कबरहा गांव में बिजली गिरने से राधा (12) और रामपुर गांव में रूपरानी (52) की मौत हो गई है और हरदासपुर गांव में राकेश की पत्नी मुन्नी देवी (42) झुलस गईं।”
पुलिस ने बताया, “बिजली गिरने से से आधा दर्जन पालतू मवेशी भी मारे गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath