सू की का थाईलैंड में म्यांमार शरणार्थी शिविर का दौरा रद्द

बैंकॉक, 23 जून (आईएएनएस)। म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की का पश्चिमी थाईलैंड में म्यांमार शरणार्थी शिविर का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है।

सरकारी अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में सू की थाईलैंड के दौरे पर हैं। उन्हें थाईलैंड सरकार ने थाम हिन शरणार्थी शिविर के प्रस्तावित दौरे के रद्द होने के बारे में सूचित किया। यह शिविर पिछले कुछ दशकों से म्यांमार के 6,000 से अधिक शरणार्थियों के लिए अस्थायी प्रवास है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, थाम हिन शरणार्थी शिविर के रद्द होने की सूचना बुधवार को उनके स्टाफ को दी गई।

सू की के इस दौरे को रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया गया।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा से बैठक के अलावा सू की ने थाईलैंड से लगभग 30 किलोमीटर दूर समुत साकोर्न प्रांत में म्यांमार समुदाय का दौरा करने की भी योजना बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493