संयुक्त राष्ट्र, 14 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने शुक्रवार को पेरिस में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों और गोलीबारी की निंदा की, जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कहा गया है, “महासचिव को भरोसा है कि फ्रांस के अधिकारी लोगों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।”
बयान में आगे कहा गया, “महासचिव ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वह फ्रांस के लोगों और वहां की सरकार के साथ हैं।”
dharmpath.com dharmpath