संयुक्त राष्ट्र ने बोको हरम के हमलों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 14 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नाइजीरियाई आंतकवादी संगठन बोको हरम के लगातार बढ़ रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि हाल ही में चाड, कैमरून और नाइजर में किए गए हमले ‘जघन्य’ थे।

बयान में कहा गया है कि बोको हरम की ये गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से हैं।

नाइजीरिया के आतंकवादी संगठन बोको हरम ने शुक्रवार को चाड के गांव में हमला किया। इस हमले में एक स्थानीय नेता, एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

चाड में बोको हरम का यह पहला हमला था।

पिछले सप्ताह से नाइजीरियाई शहर डिफा में भारी हमले हो रहे हैं।

सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों, साजिशकर्ताओं, धन मुहैया कराने वालों और आतंकवादी समर्थकों के कृत्यों को कानून के कटघरे में खड़ा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493