यूक्रेन : संघर्ष विराम से पहले झड़पों में 26 मरे

कीव, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी यूक्रेन में सरकारी सुरक्षा बलों और आजादी समर्थक विद्रोहियों के बीच शुक्रवार को भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कीव, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी यूक्रेन में सरकारी सुरक्षा बलों और आजादी समर्थक विद्रोहियों के बीच शुक्रवार को भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर रविवार से प्रभावी होने वाले संघर्ष विराम से पूर्व अपना जमीनी कब्जा बढ़ाने के लिए हिंसक मार्ग अपनाने का आरोप लगाया।

यूक्रेन के उपरक्षा मंत्री पेट्रो मेखेद ने कहा कि विद्रोही ताकतें सरकार नियंत्रित मारिउपोल और देबाल्तसेवो शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं।

इस बीच, विद्रोहियों ने यूक्रेन के जवानों पर लुगांस्क, दोनेत्स्क और गोर्लोवका शहरों पर उनके स्थानों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है।

गोर्लोवका के बाहरी हिस्से में स्थित एक घर पर गुरुवार को हुई गोलाबारी में तीन बच्चे और उनकी मां की मौत हो गई थी।

लुगांस्क में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे, जबकि दोनेत्स्क में 14 लोग घायल हो गए थे।

लुगांस्क के गवर्नर जेनादी मोस्कल ने बताया कि कीव नियंत्रित शकस्त्या शहर के आवासीय इलाके में स्थित एक कैफे पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493