फीफा अध्यक्ष ब्लाटर ने घाना के प्रदर्शन की सहारना की

अक्रा (घाना), 14 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने हाल में खत्म हुए अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन)-2015 में घाना के प्रदर्शन की सराहना की है। घाना इस टूर्नामेंट में उपविजेता रहा और उसे फाइनल में आइवरी कोस्ट से हार का सामना करना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फाइनल मुकाबला देखने के लिए इक्वेटोरियल गिनी गए ब्लाटर ने घाना फुटबाल संघ (जीएफए) को पत्र लिखकर टीम के कोच अब्राम ग्रांट सहित टीम प्रबंधन की प्रशंसा की।

ब्लाटर ने कहा कि आइवरी कोस्ट के खिलाफ बाटा में खेला गया फाइनल मुकाबला शानदार रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश घाना को पेनाल्टी शूटआउट में 9-8 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493