संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मौजूद सदस्यों और राजनयिकों के लिए चीन के शिल्पकार द्वारा चाय बनाने और वुडब्लॉक मुद्रण की प्राचीनतम तकनीकों की प्रस्तुति आकर्षित का केंद्र रही।
इसके अलावा यहां मौजूद भीड़ ने मार्शल ऑर्ट्स और चाय पेश करने की प्रस्तुति ‘लांग स्पाउट’ का भी आनंद उठाया, जो चीन के सिचुयान और झेजियांग प्रांत में काफी प्रचलित है।
चीनी भाषा दिवस साल 2010 से प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को मनाया जा रहा है। चीनी संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। दुनिया भर की अन्य पांच आधिकारिक भाषाओं में फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, अंग्रेजी और अरबी शामिल हैं।
चीनी भाषा को एक अरब से अधिक लोग बोलते हैं। जिसका अर्थ है पूरी दुनिया में सात में से एक व्यक्ति चीनी भाषा का उपयोग करता है।
dharmpath.com dharmpath