संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर स्लोवाकिया ने भी उतारा उम्मीदवार

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के मुताबिक, “यह एक ऐतिहासिक पल है। स्लोवाकिया ने पहली बार इस महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है।”

इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि जैन कुबिस का नाम भी इस पद के लिए स्लोवाकिया के संभावित उम्मीदवार के रूप अक्सर आता रहा है। वह 2006 से 2009 तक स्लोवाकिया के विदेशमंत्री भी रह चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष मोगेन्स लीकेटॉफ ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के नए उम्मीदवारों के लिए अगला सार्वजनिक ऑडिशन सत्र सात जून को होगा।

प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी बात रखने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें उन्हें यूएन के भविष्य को लेकर मौजूदा दृष्टिकोण के बारे में बात करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493