मणिपुर : उग्रवादी हमले में आईआरबी जवान घायल

इंफाल, 27 मई (आईएएनएस)। मणिपुर में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के गश्ती दल पर प्रतिबंधित भूमिगत उग्रवादी संगठन रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) द्वारा किए गए हमले में एक जवान घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

इंफाल पूर्वी जिले के मोइरांग पुरेल में बुधवार को हुए हमले की जिम्मेदारी आरपीएफ ने गुरुवार को ली।

आईआरबी के जवान चंडीगढ़ के हैं जो मणिपुर में उग्रवाद निरोधक अभियानों का सघन द्विमासिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।

आरपीएफ की सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मुख्यमार्ग के किनारे धान के खेत में दो बम रख दिए थे। बम धमाकों में एक जवान घायल हो गया जिसकी पहचान संदीप के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

आरपीएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493