संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद का पहला अनौपचारिक चुनाव गोपनीय रहेगा

सुरक्षा परिषद के जुलाई माह के अध्यक्ष और जापान के राजदूत कोरो बेसहो के मुताबिक, “परिषद में कोई चर्चा नहीं की जाएगी। यह एक मतदान प्रक्रिया होगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि मतदान की निष्पक्षता और विश्वसनीयता का सम्मान हो।”

ऐसी उम्मीद है कि इस गुप्त मतदान के नतीजों की घोषणा नहीं की जाएगी।

विश्लेषकों का कहना है कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के सदस्य तीन कॉलम ‘प्रोत्साहित’, ‘हतोत्साहित’ और ‘कोई विचार नहीं’ के विकल्पों के साथ प्रत्येक उम्मीदवार को चिन्हित करेंगे।

अब तक संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के लिए 12 उम्मीदवारों का आधिकारिक ऐलान किया जा चुका है।

संयुक्त राष्ट्र के निवर्तमान महासचिव बान की-मून का कार्यकाल दिसंबर 2016 में समाप्त होने जा रहा है। नए महासचिव का ऐलान भी इस साल के अंत में ही किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की अनुशंसा पर महासभा द्वारा की जाती है। सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य हैं। वे ही अंतिम चुनाव करेंगे और अंत में एक उम्मीदवार का नाम अनुमोदन के लिए महासभा भेजेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493