अहमदाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात के ऊना का दौरा किया और दलित पीड़ित युवकों के परिवार वालों से मुलाकात की।
पिछले सप्ताह ऊना में गौरक्षकों ने दलित युवकों की सरेआम पिटाई की थी।
इस घटना में बुरी तरह से घायल दलित युवक बालू के पिता ने राहुल गांधी को मोटा समाधियाला गांव में उसके घाव दिखाए।
राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभाव प्रयास करेंगे।
गुजरात पुलिस ने 11 जुलाई की घटना के संबंध में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। दलित युवकों की मृत गाय की खाल निकालने के आरोप में पिटाई की गई थी।
dharmpath.com dharmpath