काठमांडू, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल सरकार ने पड़ोसी देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नेपाल के संविधान का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया का समर्थन करने का आग्रह किया है।
विदेश मंत्री महेन्द्र बहादुर पांडे और वित्त मंत्री राम शरण महात ने गुरुवार कहा कि नया संविधान नेपाली समाज के सभी वर्गों की आवाज और आकांक्षाओं को समाहित करेगा।
नेपाल में राजनयिक समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए दोनों मंत्रियों ने कहा कि लगातार प्रयासों के लगभग आठ साल बाद हमने संविधान का मसौदा तैयार करने के अंतिम चरण में हैं और संविधान सभा, संविधान का अंतिम मसौदा तैयार किए जाने पर विचार-विमर्श कर रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, बैठक में मंत्रियों ने कहा कि आठ जून को 16 सूत्री समझौते के अलावा चार प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच धार्मिक मसौदा तैयार करने के लिए संविधान में तेजी लाई गई।
मंत्रियों ने बताया कि हर देश के लिए शांति, सुरक्षा और स्थिरता उसकी प्रगति और समृद्धि की अनिवार्य शर्तें हैं।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध नेपाल से एशिया और सबका भला होगा।
dharmpath.com dharmpath