रोनाल्डो ने नेपाल भूकंप पीड़ित को भेजी ऑटोग्राफ वाली जर्सी

बानेपा (नेपाल), 28 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के टॉप क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नेपाल में आई त्रासद भूकंप के दौरान भी फुटबाल खेल रहे जतिन श्रेष्ठ को ऑटोग्राफ के साथ रियल मेड्रिड की अपनी जर्सी भेजी है।

समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार, जतिन जब घर पहुंचा तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके लिए आए उपहार के पैकेट में आखिर है क्या।

जब उसने पैकेट खोला तो उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उसमें न सिर्फ रोनाल्डो के ऑटोग्राफ वाली रियल मेड्रिड की जर्सी थी बल्कि रोनाल्डो ने जतिन के लिए संदेश भी भेजा है।

रोनाल्डो ने जतिन को लिखे संदेश में कहा, “जतिन, मजबूत बनो, आपको मेरी शुभकामनाएं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।”

अप्रैल में नेपाल में आए प्रलंयकारी भूकंप के दौरान भी जतिन बिना डरे लगातार फुटबाल खेलता रहा।

जतिन को उनके आदर्श रोनाल्डो से संपर्क करने में फोटोग्राफर उमर हवाना और पत्रकार मगारिदा मोटा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

उन्होंने रोनाल्डो के एजेंसी जोर्गे मेंडिस से संपर्क किया और भूकंप के दौरान भी फुटबाल खेलते रहने वाले जतिन के बारे में बताया।

रोनाल्डो से मिले अनमोल उपहार पर चकित जतिन ने कहा, “मैं भी एक दिन रियल मेड्रिड के लिए खेलना चाहूंगा, क्योंकि मुझे फुटबाल से बेहद लगाव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493