जम्मू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने में न्यायपालिका की अहम भूमिका को रेखांकित किया।
जम्मू विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा, “सामाजिक समस्याओं को सुलझाने के लिए न्यायालय की शरण में जाने वाले लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वहां त्वरित न्याय मिलेगा।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि संवैधानिक विचारों पर कोई भी चर्चा का आधार इस वास्तविकता के आधार पर होनी चाहिए कि यहां सामाजिक विविधता है और सरकार ने किस तरह मिश्रित संस्कृति और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के मूल तत्वों को आकार दिया है।
अंसारी ने कहा, “संविधान के अनुच्छेदों के अलावा समय-समय पर किए गए नीतिगत निर्णयों और न्यायिक आदेशों ने भी इस मसले पर प्रकाश डाले हैं।”
dharmpath.com dharmpath