संसद:राहुल गांधी की स्पीच पर दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद सत्र से निलंबित

नई दिल्ली-लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। इसपर उन्हें भाषण देने से रोक दिया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हाथ में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद कांग्रेस के 8 सांसदों को सत्र से निलंबित कर दिया गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि मुझे इस मुद्दे पर बोलने दिया जाना चाहिए। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा। हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से कहा कि मोदी जी घबराए हुए हैं। (अमेरिका-भारत) ट्रेड डील, जो पिछले कुछ महीनों से अटकी हुई थी, उसे नरेंद्र मोदी ने कल रात साइन कर दिया। उन पर बहुत ज़्यादा दबाव है। नरेंद्र मोदी जी की इमेज खराब हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे PM कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं। जनता को इस बारे में सोचना चाहिए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493