संसद का मानसून सत्र शुरू, प्रधानमंत्री को अच्छे कामकाज की उम्मीद (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया, जो 13 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र के दौरान दोनों सदनों की कार्यवाहियों के सुचारु संचालन और अच्छे कामकाज की उम्मीद जताई।

सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस सत्र के दौरान संसद में कई विधेयकों के पारित होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है और इसके लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी, जो सकारात्मक माहौल में हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस बात की लगातार कोशिश करती रही है कि देश की प्रगति के लिए सभी कदम साथ मिलकर उठाए जाएं।

उन्होंने कहा, “पिछले सत्र में कुछ राजनीतिक पार्टियों ने आश्वासन दिया था कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरे किए जाएंगे। इसलिए मैं आशा करता हूं कि इस सत्र में अच्छे व ज्यादा से ज्यादा निर्णय लिए जाएंगे और संसद राष्ट्र की उम्मीदों और अपेक्षाओं के अनुरूप फलदायी चर्चा आयोजित कराने वाले एक माध्यम के रूप में काम करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सभी सांसदों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा, “यह सत्र आज (मंगलवार) इस भरोसे के साथ शुरू हो रहा है कि सांसदों का महत्वपूर्ण योगदान आगे भी जारी रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493