नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हो गया, जो 13 अगस्त तक चलेगा।
सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चल सकेगी और कई महत्वपूर्ण कार्यो का निष्पादन हो सकेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई इस सत्र में अच्छे और कई निर्णय लिए जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमवार को इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में साथ मिलकर फैसला लेना तय किया गया, ताकि देश की तरक्की सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगते हुए इसके लिए उनका आभार जताया।
dharmpath.com dharmpath