संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से संभव : नकवी

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है और इस दौरान जीएसटी व कुछ अन्य महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे।

नकवी ने आईएएनएस से कहा, “पहले ऊपरी सदन में भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी सांसदों की संख्या एक समस्या थी, लेकिन चूंकि हाल के राज्यसभा चुनाव में हमने सदन में अपनी संख्या बढ़ाई है, लिहाजा इस बार जीएसटी सहित सभी महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा में अकेले भाजपा के पास 54 सदस्य हैं और सदन में राजग सदस्यों की कुल संख्या 62 हो गई है तथा 10 अन्य निर्दलीय सदस्यों ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपना समर्थन जाहिर किया है।

नकवी ने कहा, “जहां तक जीएसटी का सवाल है, तो कांग्रेस के अधिकांश सदस्य इसके पक्ष में हैं।”

नकवी ने कहा कि संसद सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है।

उन्होंने कहा, “संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति संसद के मानसून सत्र की सही तिथि अभी तय नहीं कर पाई है।” उन्होंने कहा कि समिति की बैठक 29 जून को होने वाली है, जिसमें तिथि तय की जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493