संसद के एनेक्सी भवन में आग (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के एनेक्सी भवन की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि आग लगने के बाद भवन में काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है।

एयर कंडीशनर में हुए शॉट सर्किट के चलते आग लगी जिससे भवन की पहली और दूसरी मंजिल में धुआं भर गया।

जब आग लगी उस समय एनेक्सी भवन के एक हिस्से में जनता दल (युनाइटेड) की एक बैठक चल रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493