संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन

नई दिल्ली – संसद के मानसून सत्र के आज 18वें दिन का भी हंगामे में धुलना तय लग रहा है. सरकार और विपक्ष के बीच सदन की कार्यवाही चलने की सहमति नहीं बन पा रही है. सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर लगातार गोल पोस्ट बदलने का आरोप लगाया है. वहीं विपक्ष लगातार दिल्ली के छात्र आंदोलन में हुई हिंसा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को घेरने के साथ-साथ राम मंदिर चढ़ावा चोरी होने के मुद्दे पर घेर रहा है.

इस बीच लोकसभा में मंगलवार (11 अगस्त 2026) को केरल का नाम बदलने से संबंधित बिल हंगामे के बीच बगैर किसी चर्चा के पास हो गया. इस बिल में केरल राज्य का नाम पुनर्नामित कर ‘केरलम’ करने का प्रावधान है. इसके अलावा राज्य सभा में भी मंगलवार को अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 (ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026) पारित कर दिया. लोकसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका था.विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक पेश किया.

इस बिल पर मेघवाल ने कहा कि नए विधेयक में नेशनल ट्रिब्यूनल कमीशन (NTC) की स्थापना का प्रावधान है, जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस या हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस करेंगे. उन्‍होंने कहा कि यह सुधार न्याय की सुगमता, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे भारत की कानूनी तथा संस्थागत संरचना और मजबूत होगी.

About Dharm Path

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493