‘संसद घेराव’ आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं केजरीवाल

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विवादित भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ संसद घेराव मार्च का नेतृत्व कर सकते हैं। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल 22 अप्रैल को जंतर-मंतर पर पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। वह जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का भी नेतृत्व कर सकते हैं।

आप ने 28 मार्च को अपनी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भूमि विधेयक के खिलाफ संसद घेरने और विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया था। भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने नया भूमि विधेयक पेश किया है। आलोचकों का कहना है कि इस विधेयक के माध्यम से उद्योगपतियों के लिए गरीब किसानों से जमीन छीन ली जाएगी।

पार्टी ने संसद घेराव को सफल बनाने के लिए एक छह सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति में इलयास आजमी, प्रेम सिंह पहाड़ी, योगेश दहिया, सोमेंद्र ढाका, गुरनाम सिंह और किरण विस्सा को शामिल किया गया है।

संजय सिंह ने बताया, “समिति के सदस्य रैली की तैयारियां करने में जुटे हैं। यह रैली 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर से शुरू होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493