नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि वह उनकी अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए श्रीनगर जाएंगे।
सईद के निधन को जम्मू एवं कश्मीर के लिए अपूरणीय क्षति करार देते हुए राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, “उनके निधन से राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा शून्य आ गया है।”
राजनाथ ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि वह सईद के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर जाएंगे। उन्होंने लिखा, “दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद साहब की अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए श्रीनगर जा रहा हूं।”
सईद पिछले 14 दिनों से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath