सईद की हालत नाजुक, आईसीयू में

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत गुरुवार को भी नाजुक बनी रही। उन्हें बुधवार को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बुधवार को बताया, “मुफ्ती मोहम्मद सईद अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं और उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी की जरूरत है, लेकिन वह होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वह सामान्य तरीके से आहार भी ले रहे हैं।”

79 वर्षीय सईद को 24 दिसम्बर को तेज बुखार और गर्दन दर्द से पीड़ित होने के कारण जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली लाकर एम्स में दाखिल कराया गया था और बुधवार को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

सईद मधुमेह के रोगी हैं और वह एम्स में हर महीने नियमित जांच के लिए आते रहते हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक, कई विभागों के विशेषज्ञों के एक दल की देखरेख में सईद के उपचार पर निगरानी रखी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493