सईद के निधन पर वीरभद्र सिंह ने शोक जताया

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया।

वीरभद्र ने सईद को एक दिग्गज राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि उनका एक लंबा और विशिष्ट राजनीतिक करियर था।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सईद आम जनों और खासतौर पर कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अपने प्रेम के लिए जाने जाते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493