‘सई रे नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आएंगी तमन्ना

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बहुभाषी ऐतिहासिक ड्रामा ‘सई रे नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आएंगी।

तमन्ना इस महत्वाकांक्षी तेलुगू परियोजना में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी, जिसमें चिरंजीवी भी होंगे। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कैमियो होगा।

यह उदयलवड़ा नरसिम्हा रेड्डी की बायोपिक है, जो भारत के एक पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1846 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था।

तमन्ना ने एक बयान में कहा, “अपने दो पसंदीदा कलाकारों चिंरजीवी व अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे को साझा करना सम्मान की बात है।”

उन्होंने कहा, “बायोपिक हमेशा मेरे लिए प्राथमिकता रही हैं और यह फिल्म एक स्वतंत्रता सेनानी के आसपास घूमती है। इस परियोजना में योगदान राष्ट्रीय गौरव की बात है।”

तमन्ना के अनुसार, “मुझे अपने किरदार के लिए बहुत कुछ शोध करना होगा, क्योंकि ऑनलाइन बहुत कम सामग्री उपलब्ध है और मैं इसे जितना हो सके वास्तविक रखना चाहूंगी।”

यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493