महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बढ़ने के मुद्दे पर हंगामा किया।

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल को निलंबित कर नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ती यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर पार्टी द्वारा दाखिल प्रस्ताव पर चर्चा किए जाने की मांग की।

इस मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को पहले सुबह 11.30 बजे तक के लिए और इसके बाद अपरान्ह 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

शून्यकाल की शुरुआत के साथ विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सदन में बयान देने का निर्देश देने की मांग की।

विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा, मुख्यमंत्री पटनायक महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर मूकदर्शक बने हुए हैं।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक समीर दास ने कहा कि राज्य सरकार लड़कियों व महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर उदासीन नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493