सऊदी अरब के 4 साल के बच्चे की केरल के पूल में मौत

कुमारकोम (केरल), 25 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुमारकोम के एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में सऊदी अरब के चार साल के बच्चे की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने पहचान न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि कोट्टयम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जांच शुरू हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा,”यह घटना गुरुवार शाम घटी। मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच हो रही है”।

जब यह घटना हुई, उस वक्त बच्चा बेबी पूल में था और उसके पिता वयस्कों के लिए बने पूल में थे।

बच्चे के पिता ने मीडिया को बताया कि पूल में विद्युत लीकेज था और शायद इसी वजह से उनके बच्चे की मौत हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493