सऊदी अरब को निशाना बनाने वालों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा : यूएई

दुबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री अनवर गार्गश ने गुरुवार को ट्वीट कर दोटूक कहा कि जो भी सऊदी अरब को निशाना बनाकर चिंगारी भड़का रहे हैं, उनके इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

अनवर ने सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खाशोग्गी के लापता होने की घटना का उल्लेख किए बिना यह बात कही।

जमाल खासोगी दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के दूतावास गए थे, जिसके बाद से वह लापता हैं।

गरगश ने कहा, “रियाद के खिलाफ इस क्रूर अभियान की हमें उम्मीद है लेकिन सऊदी अरब को निशाना बनाने वालों को इसके नतीजे भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493