उप्र में कई जिलों में बारिश

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार देर रात बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज कई गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से बर्फबारी भी हुई है, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 20़1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493