सऊदी अरब ने दूतावास पर हमले के बाद ईरान के साथ संबंध तोड़े

सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबेर ने कहा कि उन्होंने ईरान में शनिवार देर रात सऊदी अरब के दूतावास पर हुए हमले के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी दे दी है।

उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित यूएई के दूतावास और देश के एक अन्य शहर मशहाद में स्थित वाणिज्य दूतावास पर हमले नहीं रोकने के लिए ईरानी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि शनिवार को ईरान के उग्र प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब वाणिज्यदूतावास के सामने प्रदर्शन किया। ये लोग सऊदी अरब में प्रमुख शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी देने का विरोध कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493