सऊदी अरब ने मक्का में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर चेताया

रियाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की वजह से मक्का में बाढ़ की संभावना जताई है।

अल अकबरिया के मुताबिक, विभाग का कहना है कि मक्का, मीना और अराफात में यह अस्थिर मौसम रातभर रहेगा। यहां हो रही बारिश के दौरान लगभग 20 लाख हजयात्री मीना में लगाए गए शिविरों में पनाह लिए हुए हैं।

उन हजयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई, जो सोमवार तड़के अराफात के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493