टेनिस : सिनसिनाटी ओपन जीतकर जोकोविक ने रचा इतिहास

सिनसिनाटी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने शानदार प्रदर्शन कर सिनसिनाटी ओपन का खिताब अपने नाम करते हुए नया इतिहास रचा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक सभी नौ मास्टर्स-1000 टूर्नामेंटों का खिताब जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्ल्ड नम्बर-10 जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड नम्बर-2 रोजर फेडरर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

इससे पहले इसी टूर्नामेंट में तीन बार जोकोविक के फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फेडरर के खिलाफ जोकोविक की यह बड़ी जीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493