मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के गीत ‘यादों की अलमारी’ को यहां एक कॉलेज फेस्टिवल में लॉन्च करेंगी।
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के गीत ‘यादों की अलमारी’ को यहां एक कॉलेज फेस्टिवल में लॉन्च करेंगी।
गीत को काजोल और उनकी सह-कलाकार रिद्धी सेन यहां सोमवार को लॉन्च करेंगी। गीत को अमित त्रिवेदी ने सुरों से सजाया है। स्वानंद किरकिरे इसके गीतकार हैं और पलोमी घोष ने इसे गाया है।
इसके लॉन्च के मौके पर पलोमी और अमित भी मौजूद रहेंगे।
पलोमी ने आईएएनएस को बताया, “मैं उतनी ही उत्साहित हूं, जितनी कॉलेज के पहले दिन थी, क्योंकि मैं एक नए सफर की शुरुआत कर रही हूं..बतौर गायिका मेरा पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट।”
वह काजोल के लिए गीत गाकर बेहद खुश हैं।
फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ सात सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath