सऊदी अरब में धमाका, आत्मघाती हमलावर मारा गया (लीड-1)

रियाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास सोमवार को एक आत्मघाती हमले में हमलावर मारा गया।

‘अल जजीरा’ के मुताबिक, “बम को निष्क्रिय करने की कोशिश में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।”

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर ने वाणिज्य दूतावास के सामने एक मस्जिद के बाहर अपनी कार खड़ी की और जब सुरक्षागार्डो ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने स्वयं में विस्फोट कर दिया।

जेद्दा में वाणिज्य दूतावास पर 2004 में भी हमला हुआ था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493