पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से रूक-रूककर हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावा गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 48.20 मिलीमीटर और पूर्णिया में 80.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath