सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाए : जयराम ठाकुर

शिमला, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सऊदी अरब में वीजा की समस्या को लेकर फंसे 14 भारतीयों की वापसी को लेकर शनिवार को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात की।

रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में फंसे भारतीय नागरिकों में 12 हिमाचल प्रदेश के और दो पंजाब के निवासी हैं। उन्हें बहरहाल रियाद स्थित थाने में रखा गया है।

ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से व्यक्तिगत तौर पर यह मसला वहां के अधिकारी के पास रखने और भारतीयों को रिहा करवाने की मांग की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये लोग कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर भी उनकी जल्द भारत वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

ठाकुर ने सऊदी अरब में फंसे लोगों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी जल्द वापसी के लिए पूरी कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वसन दिया है कि केंद्र सरकार उनकी जल्द वापसी में हर संभव मदद करेगी।

इस बीच मंडी के 14 युवकों को कथित तौर पर धोखा देने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंट कथित तौर पर टूरिस्ट वीजा पर नौकरी का वादा कर प्रत्येक युवक से 90,000 रुपये वसूलते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493