रविवार सुबह से दोपहर तक अराफात में शाम की नमाज के लिए तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी रहा। ये तीर्थयात्री सूर्यास्त के बाद रात में रुकने के लिए मुजदालिफाह के लिए कूच किया।
मक्का के गर्वनर प्रिंस खालिद अल फैसल ने रविवार को सभी तीर्थयात्रियों के हज के पहले दिन बिना किसी व्यवधान के पूरा करने की घोषणा की।
हाल के समय में धार्मिक स्थलों में हुईं विभिन्न आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर सऊदी अरब हमलों और बम धमाकों से पवित्र स्थलों की रक्षा के लिए सख्त सुरक्षा उपाय कर रही है।
dharmpath.com dharmpath