सख्त उत्सर्जन मानदंडों से भाग नहीं रहे : ऑटो उद्योग

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय ऑटो उद्योग के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि उन्हें सख्त उत्सर्जन मानदंडों से कोई परहेज नहीं है, लेकिन सरकार को इस संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करना चाहिए।

भारतीय वाहन विनिर्माता सोसायटी (सियाम) के अध्यक्ष विनोद के. दारारी ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा जारी एक बयान में कहा कि हम नए उत्सर्जन मानकों को दी गई समयसीमा के अंदर पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। लेकिन जल्दी-जल्दी लक्ष्य में बदलाव नहीं होने चाहिए और हमें स्पष्ट दिशानिर्देश दिए जाने चाहिए।

वाहनों में बायोईधन और इथेनाल मिश्रित ईधन के प्रयोग पर दासारी ने कहा कि इसके लिए नई तकनीक तब तक प्रभावी नहीं होगी जब तक इनकी उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती।

वहीं, आईआईटी के इस अध्ययन की पर्यावरण प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल ही जिम्मेदार है, को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विस्तृत अध्ययन से यह बात सामने आई है कि प्रदूषण बढ़ाने में ऑटोमोबाइल का योगदान अपेक्षाकृत कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493