एबीवीपी के मुंबई कार्यालय पर हमला

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के उपनगर माटुंगा स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय पर नकाब और काला चश्मा पहने लगभग छह लोगों ने शनिवार शाम हमला कर दिया। हमले में पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के उपनगर माटुंगा स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय पर नकाब और काला चश्मा पहने लगभग छह लोगों ने शनिवार शाम हमला कर दिया। हमले में पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

हमलावरों की पहचान और उनकी संबद्धता का तत्काल पता नहीं चल पाया है। वे हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

एबीवीपी के राज्य संगठन सचिव रघुनाथ देशपांडे ने कहा कि हमलावरों के हाथों में लाठियां और हॉकी स्टिक थे, और वे माटुंगा स्थित एबीवीपी के कार्यालय में घुस गए और वहां मौजूद फर्नीचर तोड़ने लगे।

हमलावरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद वहां से भाग गए।

एबीवीपी के कार्यकर्ता फ्रांसिस डिसूजा हमले में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया।

देशपांडे ने मीडियाकर्मियों से कहा, “हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दो दिन पूर्व हमारे बेंगलुरू स्थित कार्यालय पर भी इसी तरह का हमला हुआ था। इससे स्थिति खराब हो गई है और हम केंद्र व राज्य सरकारों से आग्रह करते हैं कि ऐसे तत्वों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493