सख्त पुलिस अफसर, नर्म दिल इंसान हैं ऋषि शुक्ला

भोपाल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक भारतीय पुलिस सेवा के मध्य प्रदेश काडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला की पहचान नर्म दिल इंसान और सख्त अफसर की है। वह पिछले दिनों ही पुलिस महानिदेशक के पद से पुलिस हाउसिंग बोर्ड में स्थानांतरित किए गए हैं।

भोपाल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक भारतीय पुलिस सेवा के मध्य प्रदेश काडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला की पहचान नर्म दिल इंसान और सख्त अफसर की है। वह पिछले दिनों ही पुलिस महानिदेशक के पद से पुलिस हाउसिंग बोर्ड में स्थानांतरित किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय में बतौर जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तैनात रहे प्रदीप भाटिया का कहना है कि “शुक्ला का हमेशा पुलिसिंग पर जोर रहा है और यही कारण है कि उन्हें सख्त पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचाना जाता है। वहीं दूसरी ओर वह एक नर्म दिल इंसान भी हैं। जब भी कोई पुलिस कर्मचारी या अधिकारी उनके पास अपनी समस्या लेकर जाता है, वह पूरी तरह उसे न केवल सुनते हैं, बल्कि उसका समाधान भी करते हैं।”

भाटिया, हाल ही में शुक्ला द्वारा पुलिस बल के नाम लिखे गए एक पत्र का जिक्र करते हुए कहते हैं, “अमूमन डीजीपी जब दूसरे स्थान पर पदस्थ होता रहा तो उसने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पत्र लिखा। मगर शुक्ला ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने पुलिस मुख्यालय से हाउसिंग बोर्ड में तैनाती होने पर पुलिस बल के नाम खत लिखा।”

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल का कहना है कि “शुक्ला अच्छे पुलिस अधिकारी तो हैं ही, साथ में उनका समाज के हर वर्ग से जुड़ाव भी बड़ी खासियत है। उन्हें जब भी मौका मिला, उन्होंने गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में कभी हिचक नहीं दिखाई। यही कारण है कि वह कई इलाकों में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर पहचाने जाते हैं।”

सूात्रों के अनुसार, शुक्ला ने कई बार अपने अधिकारियों की खातिर नेताओं से टकराने में भी हिचक नहीं दिखाई। इसके चलते उनका कई बार नुकसान भी हुआ, मगर उन्होंने अपने अधीनस्थ की न केवल हर संभव मदद की, बल्कि उसे सुरक्षा कवच भी प्रदान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493