सचिन ने लिवप्योर के ‘आई-टेस्ट’ आरओ को लांच किया

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में साफ पानी देने की गारंटी देने वाले भारत की अग्रणी आरओ कंपनी लिवप्योर के नए आरओ ‘आई-टेस्ट’ को लांच किया।

अपने इस नए आरओ के उच्च तकनीक प्रौद्योगिकी के साथ कंपनी अपने उपभोक्ताओं को सबसे साफ पानी उपलब्ध कराने का दावा करती है।

इस आरओ को आप वाई-फाई के जरिए अपने फोन से भी नियंत्रित रख सकते हैं। यह जरूरत पड़ने पर स्वयं ही लिवप्योर सर्विस सेंटर से संपर्क बनाएगा। ‘आई-टेस्ट’ आरओ के साथ ही कंपनी ने ‘वॉटर डिस्पेंसर-नाइट’ भी लांच किया है। यह पानी की गुणवत्ता और इसकी दक्षता को बनाए रखने में मदद करता है।

लांच पर सचिन ने कहा, “मैं लिवप्योर कंपनी के साथ पिछले तीन साल से जुड़ा हुआ हूं। एक ब्रैंड के तौर पर यह कंपनी हमेशा से ही उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रही है और इस ओर ‘आई-टेस्ट’ का लांच एक और पहल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493