सचिन पायलट ने किया ‘मी टू’ अभियान का समर्थन

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘मी टू’ के भारत पहुंचने का कांग्रेस के युवा नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने स्वागत किया है और इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया है।

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है, “भारत की महिलाएं शानदार तरीके से सशक्त हो रही हैं और अपना साहस दिखा रही हैं। वे पूरी हिम्मत के साथ अपना अनुभव बता रही हैं, जिससे बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है!

हम आपके उदाहरणीय साहस को सलाम करते हैं। यह औरों के लिए संघर्ष करने और आपे आसपास की दुनिया में बदलाव लाने के लिए अनुकरणीय उदाहरण है!”

उन्होंने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाएं हिम्मत के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं। चाहे वह भारतीय फिल्म उद्योग हो या समाचार जगत या राजनीतिक क्षेत्र! भारत के ‘मी टू’ अभियान में एक आश्चर्यजनक और असहज पहलू का अनावरण किया गया है, जो हमारे देश के दायरे की प्रमुख मौन है।”

सचिन पायलट राजनीतिक बिरादरी के पहले सदस्य हैं जो ‘मी टू’ के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। बाकी लोग अभी भी इससे बचने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली भारतीय महिलाओं के संघर्ष को तत्काल प्राथमिकता पर हमारी सामूहिक संवेदनशीलताओं को स्थापित करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493