इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि इस रिंग रोड से लखनऊ के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और प्रदूषण में भारी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ को विश्व स्तरीय शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि सड़के देश का सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान देती हैं। इस आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
वहीं इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि आज हमारी सरकार बनने के बाद 22 किमी प्रतिदिन सड़कों का निर्माण हो रहा है और इस आंकड़े को बढ़ाकर 42 किमी प्रतिदिन करना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2 लाख किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने जा रही है, जिससे 80 फीसदी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलेगा और दुर्घटनाओं में तेजी से कमी आएगी। भारत सरकार राष्ट्रीय राजमार्गो को सीमेंट और कंक्रीट से बना रही है, जिससे रोड की गुणवत्ता बेहतर रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय ने 285 लाख टन सीमेंट 3 साल के लिए बुक की है, जिसकी कीमत 120 रुपये प्रति बोरी है। उन्होंने आउटर रिंग रोड का 12 किमी का हिस्सा, जिसका निर्माण उप्र सरकार करेगी, जिसके के लिए उप्र सरकार का उन्होंने आभार जताया।
dharmpath.com dharmpath