सड़कों को गड्ढामुक्त करने में नहीं चलेगी बहानेबाजी : योगी

मुख्यमंत्री शनिवार देर रात प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, “दुर्गापूजा, नवरात्रि और मोहर्रम के जुलूस मार्गो को चिह्नित कर प्राथमिकता के स्तर पर सड़क गड्ढामुक्त अभियान चलाया जाए। इसे एक औपचारिक अभियान न मानते हुए इस प्रकार से चलाया जाए कि सभी को सड़कों पर चलने में आसानी हो और शिकायत की कोई गुंजाइश न रहे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “गड्ढामुक्त कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से निर्धारित अवधि के अंदर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति गड्ढामुक्त अभियान की मॉनीटरिंग करेगी। इसमें अगर किसी भी प्रकार की शिकायत, भ्रष्टाचार या मानक के अनुसार गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी।”

उन्होंने अब तक लगभग 80 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान को अच्छा बताते हुए कहा कि कुछ स्थानों से बरसात के बाद शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। इन सड़कों को फिर से ठीक किया जाए।

योगी ने कहा, “सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी और हीलाहवाली नहीं चलेगी। अब खनन से संबंधित समस्याएं भी दूर हो रही हैं और निर्माण के लिए सामग्री तथा पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध है। चरणबद्ध तरीके से सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए नवीनीकरण, चौड़ीकरण इत्यादि कार्य निर्धारित अवधि के भीतर कराए जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493