सड़क हादसे में डीडीसी उम्मीदवार की मौत

बांदा, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत बांदा के वार्ड संख्या-पांच से बहुजन समाज पार्टी की महिला उम्मीदवार की सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) यशवीर सिंह ने बताया, “बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला सचिव और बबेरू ग्रामीण ग्राम पंचायत के प्रधान रामफल त्यागी की पत्नी गीता देवी (40) जिला पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या-पांच (बबेरू) से बसपा की अधिकृत उम्मीदवार थीं।”

सीओ ने बताया, “वह अपने भांजे के साथ कल मोटरसाइकिल से घर वापस आते समय गिर गईं। इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी नसिर्ंग होम में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493